Header Banner

उदयपुर की अनुराधा के चित्रों की प्रदर्शनी स्ट्रॉसबर्ग में

BY — June 28, 2013

स्ट्रॉसबर्ग के अध्यात्म विषय पर खिंचे गए फोटो

280601Udaipur. फ्रांस के शहर स्ट्रॉसबर्ग एवं उदयपुर शहर के अध्यात्म शोध की कड़ी में उदयपुर की छायाकार अनुराधा सरूप के स्ट्रॉसबर्ग में खींचे आध्यात्मिक चित्रों की प्रदर्शनी स्ट्रॉसबर्ग में लगी हुई है। एक महीने से चल रही इस प्रदर्शनी को स्ट्रॉसबर्ग के हजारों लोगों ने सराहा है।

280603महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन उदयपुर के अध्यक्ष अरविन्द सिंह मेवाड़ की पहल पर इंडियन हेरिटेज सिटीज नेटवर्क फाउण्डेशन, यूनेस्को इंडिया ऑफिस नई दिल्ली, उदयपुर नगर निगम, म्यूनिसिपेलिटी ऑफ स्ट्रॉसबर्ग ने विरासत संरक्षण के क्षेत्र में कार्य किया। इसके तहत स्ट्रॉसबर्ग के छायाकार अल्बर्ट हूबर ने गत दिनों उदयपुर आकर आध्यात्मिक दृष्टिकोण से कई चित्र खींचे। इसी तरह उदयपुर की छायाकार अनुराधा सरूप ने वहां अनेक चित्र खींचे जिसमें कुछ चुनिंदा चित्रों की प्रदर्शनी वहां लगाई गई है। इस प्रदर्शनी में अल्बर्ट हूबर द्वारा उदयपुर में खींचे गए 20 चित्र भी प्रदर्शित किए गए हैं। कुल 40 चित्रों की प्रदर्शनी अगस्त तक चलेगी।
280602एमएमसीएफ प्रोजेक्ट के संयोजक डॉ. मयंक गुप्ता ने बताया कि सितंबर-अक्टूबर माह में दोनों ही छायाकारों द्वारा खिंचे गए चित्रों की प्रदर्शनी सिटी पैलेस उदयपुर में भी लगाई जाएगी। इससे कलाप्रेमियों को दोनों ही जगहों का आध्यात्म रूप की झलक देखने को मिलेगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply