Header Banner

कटारिया को पूर्ण जमानत पर भाजपा में हर्ष

BY — July 5, 2013

kataria-1Udaipur. सोहराबुद्दीन एनकाउन्टर मामले में मुंबई में आज राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया को पूर्ण जमानत दे दी गई। यह जानकारी मिलते ही यहां के भाजपाइयों में हर्ष की लहर दौड़ गई।

पूर्व प्रदेश मंत्री प्रमोद सामर, पूर्व विधानसभाध्यक्ष शान्तिलाल चपलोत, शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, देहात जिलाध्यक्ष सुन्दरलाल भाणावत, महापौर रजनी डांगी, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, डॉ. किरण जैन ने यहां जारी एक बयान में कहा कि कटारिया स्वयं राजनीति में एक आदर्श व्यक्ति है। इन्होंने सदैव आदर्श स्थापित किये हैं। जो आरोप लगे हैं वह सर्वथा मिथ्यापूर्वक हैं एवं केन्द्र के इशारे पर सीबीआई द्वारा की गई एक षड्यंत्रपूर्वक कार्यवाही है। आगे भी कटारिया विजयी होकर निकलेंगे। भाजपा मण्डल अध्यक्ष चंचल कुमार अग्रवाल, तख्तसिंह शक्तावत, ओम चित्तौड़ा, भेरूसिंह देवड़ा, भंवर पालीवाल, शम्भू जैन, नानालाल बया, दिनेश गुप्ता, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अलका मून्दड़ा ने कटारिया को पूर्ण जमानत मिलने पर खुशी के साथ सन्तोष व्यक्त किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply