Header Banner

‘जोधा-अकबर’ को बंद कराने की मांग

BY — July 19, 2013

190708Udaipur. महाराणा प्रताप धारावाहिक में इतिहास के साथ कथित छेड़छाड़ के आरोपों के बीच अब जोधा-अकबर धारावाहिक को लेकर भी राजपूतों में रोष है। शुक्रवार को बी. एन. संस्थान के छात्रों ने जोरदार नारेबाजी कर सीरियल को बंद करवाने की मांग करते हुए जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा।

उल्लेखनीय है कि गत दिनों निजी चैनल पर चल रहे महाराणा प्रताप धारावाहिक को लेकर काफी हो हल्लाे हुआ था। इसके बाद अब एक अन्यी निजी चैनल पर चल रहे जोधा-अकबर धारावाहिक के बारे में भी शुक्रवार को बी. एन. संस्थाान के छात्रों ने इतिहास के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए निर्देशक एकता कपूर के खिलाफ नारेबाजी की और धारावाहिक को बंद कराने की मांग की। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि इतिहास के साथ छेड़छाड़ करने से नई युवा पीढ़ी में भ्रम पैदा हो रहा है। सीरियल को बंद नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply