Header Banner

चोरों के हौसले बुलन्द: खड़ी वेन के पहिए चोरी

BY — August 21, 2013

210818फतहनगर. क्षेत्र में पिछले कुछ समय से चोरों के हौंसले बुलन्द है। हो भी क्यों नहीं जब उन पर कोई ही कार्रवाई न हो। यही वजह रही कि मंगलवार रात सुरेशचन्द्र मित्तल के घर के बाहर खड़ी वेन के दो पहिए चोर खोलकर ले गए।

चोरों ने दीवार की आड़ वाली साइड के दोनों पहिए चुराए तथा पत्थरों पर गाड़ी को टिका कर चलते बने। सुबह मित्तल ने गाड़ी को देखा तो होश फाख्ता हो गए। उल्लेखनीय है कि मित्तल के महर्षि दयानन्द उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में खड़ी बाइक की सीट तथा अन्य सामग्री करीब डेढ़ माह पूर्व चोर ले गए थे। इसी के दूसरे दिन गोपाल सोनी के मकान के अहाते में खड़ी बाइक की सीट व टंकी चोरी हो गई थी। चोरों ने सौभाग्य प्लाजा से भी सुनिल सेठिया की बाइक चुरा ली थी। चोरों को प्रार्थियों ने पकड़ कर पुलिस को सारा मामला बता दिया था परन्तु इन चोरों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं होने से हौंसले बुलन्द होते जा रहे हैं। जनता कॉलोनी में भी पिछले पखवाड़े सुरेश बंजारा के टेम्पो की बैट्री चोरी हो गई थी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply