Header Banner

सदबुद्धि यज्ञ, काले झण्डे दिखाएंगे मुख्यमंत्री को

BY — September 9, 2013

advocateUdaipur. उदयपुर में हाईकोर्ट बैंच की बहुप्रतीक्षित मांग को लेकर अधिवक्ता  मुख्यणमंत्री के मंगलवार को उदयपुर आगमन पर काले झण्डेर दिखाकर विरोध जताएंगे वहीं न्यारयालय परिसर में सदबुद्धि यज्ञ किया जाएगा।

बार अध्यक्ष भरत कुमार जोशी ने बताया कि हड़ताल के दौरान पैरवी करने की शिकायत मिलने पर बार एसोसिएशन ने बार के सदस्य राजेन्द्रसिंह हिरण एवं मंजू चौहान की बार की सदस्यता से निलम्बित कर दिया है। इनके बारे में राजसमंद के बार एसोसिएशन से शिकायत मिली थी। बार का एक प्रतिनिधिमंडल जिला कलक्टर से भी मिला और एआईसीसी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी की सलूम्बर में प्रस्तावित सभा के दौरान मिलने का आग्रह किया।
इस अवसर पर मेवाड-वागड हाईकोर्ट बैंच संघर्ष समिति के संयोजक रमेश नंदवाना, महासचिव शांतिलाल पामेचा, बार एसोसिएशन उदयपुर के अध्यक्ष भरत कुमार जोशी, उपाध्यक्ष मंजूर हुसैन शेख, सचिव अंकुर टांक, प्रवीण खण्डेलवाल, अनुराग शर्मा, हेमन्त जोशी मिले।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply