Header Banner

भूतगिरी महाराज की पुण्यतिथि पर 12 को जुटेंगे हजारों श्रद्धालु

BY — September 9, 2013

090907Udaipur. दत्तात्रेय आश्रम ट्रस्ट द्वारा 12 सितंबर को भूतगिरी महाराज की 12 वीं पुण्यतिथि पर संभाग ही नहीं मध्यप्रदेश व गुजरात से चीरवा स्थित भूतगिरी महाराज के आश्रम में करीब पांच हजार से अधिक भक्तगणों के जुटने की संभावना है।

ट्रस्ट के अध्यक्ष श्यामसिंहजी राठौड़ ने यहां आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि इस अवसर पर ट्रस्ट द्वारा 11 सितंबर को एक भव्य भजन संध्या का आयोजन रखा गया है। जिसमें करीब तीन से चार हजार भक्तप्रेमियों के भाग लेने की संभावना है। उन्होंने बताया कि 11 सितंबर को पूरी रात भजन संध्या के साथ ही शिवमंदिर में चारों पहर अभिषेक होगा। 12 सितंबर को प्रात: 10 बजे महाआरती होगी। बाहर से आने वाले भक्तगणों के ठहरने, सुरक्षा एंव वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्था की गई । बारीश से बचने के लिए वाटर प्रूफ पाण्डाल लगाया गया है। 12 को प्रात: महाआरती के पश्चात महाप्रसादी का आयोजन रखा गया है।
ट्रस्टी ललितसिंह झाला ने बताया कि आश्रम के दो ट्रस्ट सोनियाणा व चीरवा में संचालित हो रहे हैं जिसमें गोशाला का सफल संचालन किया जा रहा है। कार्यक्रम में राजसमन्द, कांकरोली, भीलवाड़ा, चित्तौड़, अजमेर, जोधपुर, इन्दौर, मध्यप्रदेश व गुजरात के विभिन्न स्थानों से भक्तगणों के भाग लेने की संभावना है। सत्यनारायण मेनारिया ने बताया कि इसके अलावा ट्रस्ट द्वारा कार्यक्रम आने वाले जैन साधु-संतों व अन्य साधु-संतों के लिए ठहरने की अलग से व्यवस्था की गई है। 11 सितंबर को होने वाली भजन संध्या में निम्बाहेड़ा के जगदीश प्रसाद एवं मध्यप्रदेश के भजन गायक प्रस्तुति देंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply