अविकसित बच्‍चों का कराएंगे परिचय सम्‍मेलन

BY — September 10, 2013

100912फतहनगर. अखिल भारतीय पटवा महासभा का स्नेह सम्मेलन भीलवाड़ा में सांगानेर रोड़ स्थित सोना रिसोर्ट में हुआ। अध्यक्षता अखिल भारतीय पटवा महासभा अध्यक्ष अशोक पटवा दिल्ली ने की जबकि मुख्य अतिथि गोकुल पटवा भोपाल थे।

उद्योगपति श्रीकांत पटवा इन्दौर बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद थे। मेवाड़ पटवा समाज द्वारा अतिथियों का मेवाड़ी पाग एवं स्मृति चिन्ह से सम्मान किया गया। परिचय कार्यक्रम हुआ तथा सामाजिक एकता एवं विकास के लिए चर्चा की गई। शिक्षा के क्षेत्र में विकास पर जोर दिया गया तथा इसको प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिभा सम्मान करने, अविकसित बालक-बालिकाओं का परिचय सम्मेलन रखने एवं समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने के प्रस्ताव लिए गए। कार्यक्रम में राजस्थान के अलावा उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, बंगाल, दिल्ली, कर्नाटक, उडी़सा आदि क्षेत्रों से भी लोगों ने भाग लिया। मेवाड़ पटवा समाज अध्यक्ष संतोष भट्ट ने स्वागत एवं आभार ज्ञापित किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *