Header Banner

फ्रांस के मेयर ने देखा सिटी पैलेस संग्रहालय

BY — September 11, 2013

110906Udaipur. स्ट्रॉसबर्ग के मेयर रॉलैण्ड राइज ने अपने प्रतिनिधियों के साथ बुधवार को यहां सिटी पैलेस संग्रहालय का भ्रमण किया। मेयर रॉलैण्ड राइज ने यहां अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान शहर के ऐतिहासिक धरोहर एवं विरासत संरक्षण संबंधित कार्य देखे।

उल्लेखनीय है कि महाराणा मेवाड़ चेटिरेबल फाउण्डेशन उदयपुर के अध्यक्ष अरविंद सिंह मेवाड़ के निर्देशन पर विश्व जीवंत विरासत के संरक्षण के संबंध में किए जा रहे कार्यों की दिशा में इंडियन हेरिटेज सिटी नेटवर्क, नगर निगम उदयपुर व स्ट्रॉसबर्ग के बीच तीन वर्ष का एमओयू हुआ था। उसके तहत गत तीन वर्षों में शहर में हुए कार्यों की फ्रांस की टीम द्वारा समीक्षा की गई।
महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन उदयपुर द्वारा इस कार्य के लिए चयनित प्रतिनिधि डॉ. मयंक गुप्ता ने बताया कि फ्रांस की टीम ने पैलेस संग्रहालय एवं संग्रहालय स्थित म्यूजिक गैलरी, सिल्वर गेलैरी का अवलोकन किया। फ्रांस के मेयर रॉलैण्ड राइज एवं रेमण्ड लिमेयर इंटरनेशनल सेंटर की अध्यक्ष प्रोफेसर मिन्जा यांग ने फाउण्डेशन द्वारा विरासत संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।  मंगलवार शाम फ्रांस के प्रतिनिधियों ने अरविन्दसिंह मेवाड़ से मुलाकात कर दोनों देशों के विरासत संरक्षण पर वार्ता की। बुधवार को भ्रमण के दौरान फाउण्डेशन के अधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply