Header Banner

गणेशोत्सव के दौरान हुए अनेक कार्यक्रम

BY — September 13, 2013

130911udaipur. रोटरी क्लब उदयपुर द्वारा कल रोटरी बजाज भवन में धूमधाम से गणेशोत्सव मनाया गया। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम सहित अनेक प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें विजेताओं को पुरूस्कृत किया गया।

क्लब अध्यक्ष बी. एल. मेहता ने बताया कि कार्यक्रम में देवांश व सघवी गुप्ता ने देवाश्री गणेशा,देवाश्री गणेशा गीत पर आकर्षक नृत्य किया। मंजू सिसोदिया ने छाजे रे छाजे, नौबत बाजे, म्हारे घर आंगन पधारो विनायक.. गीत की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संयोजन करते हुए डी. पी. धाकड़ ने समारोह में उपस्थित सभी पुरूष-महिला सदस्यों से भगवान गणेश के सन्दर्भ में प्रश्नोत्तरी की गई। जिसमें विजेताओं को पुरूस्कृत किया गया। धाकड़ ने भगवान गणेश के विभिन्न नामों पर एक हाऊजी का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर चुनड़ी डे्रस कोड पहनी महिलाओं को भी पुरूस्कृत किया गया।
130912अरूण कोठारी ने बताया कि आगामी 17 सितंबर मंगलवार को मांइस एण्ड जियोलोजी विभाग में विभिन्न संस्थाओं के सुंयक्त तत्वावधान में एक मेगा नि:शुल्क रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्घाटन जिला कलेक्टर करेंगें। समारोह में सचिव सुरेन्द्र जैन,उम्मेदसिंह चौहान,परमेश्वर धर्मावत,के.एस.मोगरा, मानिक नाहर ने विजेताओं को पुरूस्कृत किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply