Header Banner

बूथ मैनेजमेंट पर देंगे जोर

BY — September 13, 2013

कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन

130908Udaipur. अगले एक सप्ताह में 14 से 21 सितंबर तक होने वाले कांग्रेस के राजनीतिक कार्यकर्ता सम्मेएलनों में बूथ मैनेजमेंट पर जोर रहेगा। इस संबंध में देहात कांग्रेस कार्यालय पर बैठक हुई।

इसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्रमराज्य मंत्री मांगीलाल गरासिया एवं विशिष्टक अतिथि के रूप में सलूम्बखर विधायक बसंतीदेवी मीणा ने हिस्सां लिया। बैठक में देहात जिला कांग्रेस में आने वाले विधानसभा क्षेत्र वल्लभनगर, मावली, खेरवाडा़, गोगुन्दा, झाडो़ल, सलूम्बर, उदयपुर ग्रामीण व धरियावद के विधानसभा स्तर के राजनैतिक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का कार्यक्रम तय किया गया।
130909सम्मेलनों में प्रत्येक बूथ से 15 से 20 कार्यकर्ताओं की भागीदारी अनिवार्य सुनिश्चित होगी। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला ने कहा कि सम्मेलन आयोजन के पीछे प्रदेश कांग्रेस एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं राजस्थान प्रभारी गुरदास कामत की मंशा है कि बूथ स्तर पर कांग्रेस मजबूत रहे और बूथ पर कार्य करने वाले कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी रहे। साथ ही हाल ही केन्द्र सरकार द्वारा पारित खाद्य सुरक्षा कानून की जानकारी भी बूथ के कार्यकर्ताओं को रहे। झाला ने कहा कि सम्मेलनो में विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों से कार्यकर्ता भाग लें, भीड़ जुटाने का मकसद नहीं कर ब्लॉक अध्यक्ष प्रत्येक बूथ से रजिस्ट्रेशन कर कार्यकर्ताओ को सभास्थल में प्रवेश दें। झाला ने कहा कि बूथ मैनेजमेन्ट जिस पार्टी एवं प्रत्याशी ने अच्छा कर लिया उसे चुनाव के दौरान परेशानी नही आयेगी और बिना बूथ मैनेजमेन्ट किये चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को परेशानी का सामना पड़ सकता है। उन्होंने राहुल गांधी की सलूम्बर में 11 सितम्बर को हुई ऐतिहासिक आदिवासी किसान रैली पर सभी पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षो एवं जनप्रतिनिधियो को बधाई देते हुए रैली की सफलता पर आभार जताया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply