Header Banner

दन्त शिविर में 205 बच्चों-शिक्षकों का परीक्षण

BY — September 21, 2013

210916Udaipur. लायन्स क्लब महाराणा की ओर से आज ढीक़ली गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में नि:शुल्क दन्त परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 205 बच्चों एंव शिक्षकों का दन्त परीक्षण किया गया।

क्लब अध्यक्ष संजय कोठारी ने बताया कि इस अवसर पर लायन्स के जोन चेयरपर्सन भगवतसिंह खमेसरा ने क्लब की अधिकारिक यात्रा भी की। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में खमेसरा ने क्लब द्वारा अब तक किए गए सेवा कार्यो की प्रशंसा की। कोठरी ने बताया कि शिविर में पेसिफिक डेन्टल कॉलेज के 8 दन्त चिकित्सकों  की टीम ने बच्चों एंव शिक्षकों का दन्त परीक्षण किया।
कार्यक्रम में सचिव अशोक मन्दावत, कोषाध्यक्ष अरविन्द राठी, पूर्व रिजन चेयरमेन राजेश शर्मा, चेतन चौधरी, विपिन लोढ़ा, ब्रांच क्लब के सदस्य छगन जैन, नरेश नागदा सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे। अंत में विद्यालय प्राचार्य कमलेन्द्रसिंह राणावत ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply