Header Banner

डूंगरपुर के फिल्मकार शिवेन्द्र सिंह दिल्ली में होंगे सम्मानित

BY — September 24, 2013

बिमल रॉय मेमोरियल इमरजिंग टेलेन्ट अवार्ड

SONY DSCUdaipur. डूंगरपुर के जाने माने फिल्मकार शिवेन्द्र सिंह डूंगरपुर का बिमल रॉय मेमोरियल एवं फिल्म सोसाइटी द्वारा वर्ष 2013 के ’’बिमल रॉय मेमोरियल इमरजिंग टेलेन्ट अवार्ड’’ के लिए चयन किया गया है।

पुरस्कार उन्हें 18 अक्टूकबर को मुम्बई में वीर सावरकर सभागार, शिवाजी पार्क में प्रस्तालवित स्मृति संध्या एवं संगीत कार्यक्रम में दिया जाएगा। बिमल रॉय मेमोरियल जूरी ने शिवेन्द्र सिंह का चयन उनकी पी. के. नायर पर बनाई गई असाधारण वृत्तचित्र ’’सेल्यूलाइड मेन’’ के लिये किया गया है। उल्लेखनीय है कि बिमल रॉय मेमोरियल एवं फिल्म सोसाइटी का गठन 1997 में किया गया था और तभी से हर वर्ष यह सोसाइटी भारतीय फिल्म उद्योग के विभिन्न क्षेत्रों के प्रख्यात कलाकारों, तकनीशियनों, निर्देशकों, संगीतकारों को सम्मानित करती आ रही है। अब तक बिमल रॉय मेमोरियल एवं फिल्म सोसाइटी द्वारा फिल्म जगत से शशि कपूर, दिलीप कुमार, प्राण, सुरैया, मन्ना डे, निम्मी, फिल्म पुरालेखपाल पी. के. नायर, पोस्टर चित्रकार दिवाकर करकरे आदि प्रख्यात फिल्मी हस्तियों को सम्मानित किया जा चुका है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply