Header Banner

दुर्गाष्टमी पर आज पूजी जाएंगी कन्याएं

BY — October 11, 2013

बंग भवन में होगी विशेष पूजा

111007Udaipur. नवरात्रा में शनिवार को दुर्गाष्टंमी मनाई जाएगी। रविवार को रामनवमी तथा दोपहर बाद दशहरा यानी विजयादशमी मनाई जाएगी। विजयादशमी पर शहर में आरएसएस का पथ संचलन निकलेगा।

भूपालपुरा स्थित बंग भवन में स्थापित दुर्गा मां की चारदिनी पूजा शुरू हुई। बंग समाज की ओर से चार दिन तक विशेष पूजा अर्चना की जाती है। महास्नान के बाद पूजा अर्चना शुरू होती है जिसमें बलिदान, पुष्पांजलि व भोग मुख्यन आयोजन होता है। अष्टबमी व नवमी के बीच 48 मिनट की माता दुर्गा की संधि पूजा होती है।
111006दुर्गाष्टमी पर शनिवार को नारायण सेवा संस्थान के बड़ी ग्राम स्थित परिसर में उन निशक्त कन्याओं का पूजन किया जाएगा जिनके नवरात्रि के दौरान पोलियो करेक्शन के ऑपरेशन किए गए हैं। संस्थान निदेशक वन्दना अग्रवाल ने बताया कि देश के विभिन्न भागों से ऑपरेशन के लिए परिजनों के साथ आई इन कन्याओं को पूजन के साथ ही वस्त्र, श्रृंगार सामग्री व अन्य उपहार भी भेंट किए जाएंगे तथा उनकी 108 दीपकों से आरती की जाएगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply