इजरायल के निशक्‍त पर्यटकों ने देखा सिटी पैलेस

BY — October 11, 2013

111011udaipur. इजरायल की डिसेबल्ड यूनियन ऑर्गेनाइजेशन के 12 सदस्यीय दल ने शुक्रवार को उदयपुर प्रवास के दौरान यहां सिटी पैलेस संग्रहालय का भ्रमण किया। दल ने महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन उदयपुर के विरासत संरक्षण के कार्यों की भरपूर प्रशंसा की।

महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन के उपसचिव प्रशासन भूपेन्द्र सिंह आउवा ने बताया कि व्हील चेयर पर आए समस्त 12 सदस्यीय दल का फाउण्डेशन द्वारा आत्मभाव से स्वागत सत्कार किया गया। दल को उनकी चेयर समेत म्यूजियम के प्रथम तल स्थित लिफ्ट तक पहुंचाकर उन्हें संपूर्ण मर्दाना महल का भ्रमण करवाया गया। तत्पश्चात मोर चौक में लाकर उन्हें मेवाड़ के ऐतिहासिक गौरव एवं फाउण्डेशन के कार्यों की जानकारी दी गई। करीब ढाई घंटे के संपूर्ण भ्रमण के बाद दल को विदा किया गया। दल के सदस्यों ने म्यूजियम की विजिटर्स बुक में फाउण्डेशन के कार्यों की प्रशंसा की।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *