माता की प्रतिमाओं का विसर्जन

BY — October 14, 2013

141011Udiapur. हालांकि कई स्थासनों पर मां की प्रतिमा का विसर्जन रविवार दोपहर बाद दशमी लग जाने से कर दिया गया लेकिन कई स्थानों पर रविवार शाम भी गरबा खेला गया और सोमवार को प्रतिमा का विसर्जन किया गया। ज्वारे विसर्जन भी किए गए।

141010141012जागरूकता के कारण जहां कई मंडलों ने प्रतिमा का विसर्जन नहीं किया और विधि विधान से घाट पर ही पूजा अर्चना कर प्रतिमा रख दी वहीं कुछेक नहीं माने और विसर्जन किया गया। दिन भर शहर के अंदरुनी इलाके आज विसर्जन जुलूस से भरे रहे। दुपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। युवाओं, महिलाओं ने भी विसर्जन जुलूस के दौरान खूब नाच गान किया। रास्ते भर गुलाल उड़ाई गई। स्थानकों पर बोए गए ज्वारे भी विसर्जित किए गए।

141013141014

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *