Header Banner

अपने नाम की तरह ही पवित्र : गीता

BY — October 18, 2013

सरस डेयरी अध्यक्ष का संभाला कार्यभार

181013Udaipur. भ्रष्टाचार के आरोपों के दलदल से कोर्ट से क्लीन चिट पाकर निकली भाजपा नेता गीता पटेल ने शुक्रवार को वापस सरस डेयरी के अध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया। उल्लेखनीय है कि बूथ आवंटन के मामले में पटेल को दस हजार रुपए की रिश्वत लेते एसीबी ने गिरफ्तार किया था।

181014इसके बाद सरकार ने उन्हें  पद से हटा दिया था। जांच में आरोपमुक्त  होने और एसीबी की ओर से न्यायालय में एफआर लगने के बाद पटेल ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। इस पर न्यायालय ने उन्हें  कार्यभार संभालने का आदेश दिया। पटेल ने कार्यभार संभालने के बाद कहा कि मैं अपने नाम की तरह पवित्र हूं। बेदाग थी और बेदाग ही रहूंगी। राजनीतिक षडयंत्र रचकर उनके खिलाफ साजिश रचने वाले भाजपा से निष्कांसित गेहरीलाल डांगी, संदीप लक्षकार, विमला सोनी के खिलाफ कार्रवाई पर उन्होंने कहा कि एसीबी उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply