आर्ची ग्रुप के ‘पीस पार्क’ का भूमि पूजन

BY — October 19, 2013

191011Udaipur. शहर के जाने माने आर्ची ग्रुप के नए प्रोजेक्ट ‘पीस पार्क’ का भूमि पूजन शनिवार को हुआ। भूमि पूजन ग्रुप के प्रबंध निदेशक ऋषभ कुमार भानावत सपत्नीक किया। हिरणमगरी सेक्टर 4 स्थित न्यू विद्यानगर में बनने वाले इस प्रोजेक्ट के तहत करीब छह टावर बनेंगे। फिलहाल चार टावर का निर्माण शुरू किया गया है।

भानावत ने बताया कि इसमें अत्याधुनिक क्लब सुविधा के साथ स्वीमिंग पुल, जिमनेजियम, बैंक्वेट हॉल, लाइब्रेरी, ड्राइवर डोरमेट्री, टीवी लाउन्ज, इण्डोर गेम्स जॉगिंग ट्रेक, मेडिटेशन हॉल, मंदिर, कार पार्किंग के साथ सुरक्षा उपलब्ध रहेगी। प्रोजेक्ट के प्रिंसीपल आर्किटेक्ट अहमदाबाद की फर्म प्लेस स्काइनेस है। चार वर्षों में इसका पजेशन दिया जाएगा। इस अवसर पर प्रिंसीपल आर्किटेक्ट भास्कर नरूला अहमदाबाद सहित शैलेष सरूपरिया, डूंगरसिंह कोठारी एवं हिमांशु चौधरी आदि मौजूद थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *