साध्वीं निरुपमा की देह पंचतत्व में विलीन

BY — October 19, 2013

jainफतहनगर. ज्ञानगच्छाधिपति प्रकाश मुनि की सुशिष्या निरूपमा मसा (67) का शुक्रवार सायं 8.30 बजे संथारा सहित देवलोक गमन हो जाने के बाद शनिवार सुबह महावीर जैन स्थानक से डोल निकाली गई।

महासती की महाप्रयाण यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए जनता कॉलोनी के समीप स्थित मोक्षधाम पहुंची जहां विधि विधान से पार्थिव देह को पंचतत्व में विलीन कर दिया गया। महासती 14 दिनों से चौविहार संथारा पर थी। महाप्रयाण यात्रा में मेवाड़ एवं दूरदराज के शहरों से भी बड़ी तादाद में जैन धर्मावलम्बी शामिल हुए। महासती के सांसारिक परिजन सुबह 11 बजे उत्तरप्रदेश के बड़ोद से यहां पहुंच गए तथा महाप्रयाण यात्रा में शिरकत की। नगर में सकल जैन समाज के बंधुओं ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। कृषि उपज मण्डी में भी नीलामी कारोबार बंद रहा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *