लगाए लोहे के गेट
Udaipur. फतहसागर की तर्ज पर दूधतलाई पर भी वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए लोहे के गेट लगा दिए गए हैं। बड़ी पाल एवं जलबुर्ज जाने वाले छोर पर नगर निगम की ओर से ये गेट लगाए गए हैं। इससे पूरा क्षेत्र खुला खुला दिखने लगा है।
इससे पूर्व अब तक दुपहिया और चौपहिया वाहन हर कहीं पार्क कर देने के कारण रोड दिखती ही नहीं थी वहीं लोगों को आवाजाही में भी काफी परेशानी होती थी। हालांकि अब रोप वे और करणीमाता जाने वाले लोगों को थोड़ा घूमकर जाना होगा। दूधतलाई के यहां ये गेट लग जाने से पर्यटकों एवं घूमने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी।
doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.


© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2026. All rights reserved.
