मोदी सभा की तैयारियां अंतिम दौर में

BY — October 24, 2013

युवा मोर्चा ने सजाये चौराहे
टीशर्ट में रहेंगे कार्यकर्ता मौजूद

241007Udiapur. जनजाति सम्मेलन एवं प्रधानमंत्री के दावेदार नरेन्द्र  मोदी की शनिवार को उदयपुर के भंडारी दर्शक मंडप में प्रस्तावित सभा की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। भाजपा नगर निगम  बोर्ड ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है वहीं भाजयुमो कार्यकर्ता भी जोर शोर से तैयारियों में लगे हैं।

241009युवा मोर्चा ने शहर के 19 चौराहों को सजाने के तहत आज से शुरुआत की। शहर जिलाध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री ने बताया कि श्रेष्ठ चौराहे को सजाने वालो को भाजयुमो की जिला कार्यसमिति में सम्मानित भी किया जाएगा। भाजयुमो मुखर्जी मण्डल के कार्यकर्ताओ ने सूरजपोल स्थित श्यामाप्रसाद की प्रतिमा पर प्रातःकाल दुग्धाभिषेक किया व प्रतिमा को स्वच्छ किया गया। कार्यकर्ताओं में मोदी का जबर्दस्त आकर्षण है।

241008युवा मोर्चा कार्यकर्ता केसरिया टीशर्ट में मौजूद रहेंगे। टीशर्ट पर आगे नरेन्द्र मोदी, वसुन्धरा राजे एवं गुलाबचन्द कटारिया की फोटो अंकित है और फोटो के नीचे युवा जगेगा, देश जगेगा का नारा अंकित है। टी शर्ट के पीछे भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर जिला उदयपुर का नाम अंकित है तथा मोदी का नारा-‘‘मान लो तो हार है, ठान लो तो जीत है।’ लिखा रहेगा। गुजरात एवं उदयपुर पुलिस के अधिकारियों ने गुरुवार शाम कटारिया से सभा स्‍थल पर मुलाकात कर चर्चा की।

241017

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *