गांधी मिस्टर व शीना मिस फ्रेशर

BY — October 26, 2013

नाटक से दिया बेटी बचाओ का संदेश
विद्यापीठ के कम्प्यूटर साइंस का लोगान-2013

261005Udaipur. जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ विष्वविद्यालय के कम्प्यूटर साइंस एण्ड आई कॉलेज का लोगान-2013 गजबन गार्डन पर हुआ। इस अवसर पर सीनियर के साथ जूनियर भी जमकर नाचे। राजस्थानी, पंजाबी, फ्यूजन, देशभक्ति और रिमिक्स पर देर शाम तक प्रस्तुतियों का दौर जारी रहा।

निदेशक डॉ. मनीष श्रीमाली ने बताया कि लोगान-2013 में ग्रुप डॉंस, मिमिक्री, वन एक्ट प्ले आदि आकर्षण का केन्द्र रहे। बीसीए के छात्र-छात्रों ने कन्याभ्रूण हत्या और बेटी बचाओं पर संवेदनषील नाटक का प्रस्तुतिकरण किया। इस हेतु कुलपति प्रो. सारंगदेवोत ने इस नाटक को प्ले करने वाले छात्र-छात्राओं को पॉंच हजार रूपये पारितोषिक के रूप में तथा सम्मान पत्र दिया। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. सारंगदेवोत ने कहा कि सहषैक्षणिक गतिविधियॉं भी जरूरी है। इससे छात्रों का सर्वांगीण विकास होता है। पढ़ाई में लगे रहने के कारण विद्यार्थी काफी डिप्रेस हो जाते है। इस कारण सहषैक्षिक गतिविधियॉं उन्हें रिफ्रेश करती है।
261004कार्यक्रम संयोजक डॉ. प्रदीप सिंह शक्तावत ने बताया कि फ्रेशर पार्टी में बीसीए के मिस्टर फ्रेशर तेजेष गांधी तो मिस शीना वाहिद, एम.सी.ए. में शुभम सोनी मिस्टर तो सुलोचना राव मिस फ्रेशर, एम.एस.सी. में मिस अंकिता डांगी तो पीजीडीसीए में मिस फ्रेशर बीना शेख बनी। कम्प्यूटर एण्ड आईटी विभाग के डॉ. गौरव गर्ग, डॉ. दिनेश श्रीमाली, डॉ. भारत सिंह देवड़ा श्रीमति सम्पत राठौड़, बहादुरसिंह राठौड़ सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *