शैक्षणिक भ्रमण से लौटे फिशरीज के छात्र

BY — November 2, 2013

021102Udaipur. मात्स्यकी महाविद्यालय के द्वितीय व तृतीय वर्ष के स्नातक के विद्यार्थी दस दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण से यहां लौटे। इस दौरान विद्यार्थियों ने नवसारी-गुजरात स्थित झींगा फार्म, मुम्बई के केंद्रीय मात्स्यकी शिक्षण संस्थान एवं भारतीय मत्स्य सर्वेक्षण संस्थान का अवलोकन किया।

021103महाविद्यालय के 41 विद्यार्थियों ने प्रो. सुबोध शर्मा एवं प्रो. भानु शर्मा के नेतृत्व मे रत्नागिरी- महाराष्ट्र मे विख्यात मात्स्यकी महाविद्यालय, समुद्री जीव अनुसंधान संस्थान विभिन्न मत्स्य प्रसंस्करण केंद्रों व लाइट हाउस का अवलोकन किया।

021104गोवा के पंजिम में विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान एवं वास्को डिगामा के भारतीय मत्स्य सर्वेक्षण संस्थान का अवलोकन भी किया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न शहरों के मत्स्य बंदरगाहों का अवलोकन कर स्थानीय मत्स्य प्रजातियों का संकलन भी किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *