Header Banner

बोहरा गणेश जी को समर्पित रोटरी मेले का प्रथम टिकिट

BY — November 5, 2013

051114Udaipur. रोटरी क्लब उदयपुर के व रोटरी सर्विस ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में 13 से 15 दिसंबर तक होने वाले तीन दिवसीय रोटरी मेले में निकाले जाने वाले रेफल ड्रा का प्रथम रेफल टिकिट आज बोहरा गणेश जी के चरणों में समर्पित किया। इसके साथ ही 40 रूपयें वाले इस रेफल टिकिट की बिक्री हेतु वितरण कार्य प्रारम्भ हो गया।

क्लब अध्यक्ष बी. एल. मेहता ने बताया कि प्रतिवर्ष आयोजित किये जाने वाला रोटरी मेला इस वर्ष 13 दिसंबर से बी. एन. कॉलेज के ग्राउण्ड पर आयोजित किया जाएगा। मेले के प्रति जनता के उत्साह को बनाये रखने हेतु क्लब द्वारा इस वर्ष भी 40 रूपयें का रेफल टिकिट रखा गया है। जिसमें इनाम स्वरूप प्रथम पुरूस्कार के रूप में हुण्डई ईओन, द्वितीय टीवीएस मोटरसाईकिल, तृतीय टीवीएस, चतुर्थ पेनासेानिक एलसीडी टीवी, पंचम पुरस्कार पेनासोनिक कैमरा, स्कूटी सहित 10 पुरूस्कार रखे गये है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक 100 टिकिट पर सांत्वना पुरूस्कार भी रखा गया है।
इस अवसर पर सचिव सुरेन्द्र जैन, पूर्व प्रान्तपाल डॅा. यशवन्तसिंह कोठारी, पूर्व प्रान्तपाल निर्मल सिंघवी, रमेश चौधरी, अध्यक्ष मनोनीत गजेन्द्र जोधावत, तेजसिंह मोदी, दिलीप शाह, दीपक मेहता, रूशीर मेहता, विपिन मेहता सहित अनेक सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply