पूर्व गृहमंत्री शक्तावत की पुण्‍यतिथि पर श्रद्धा सुमन

BY — November 9, 2013

091103Udaipur. पूर्व गृहमंत्री गुलाबसिंह शक्तावत की सातवीं पुण्यतिथि पर शनिवार को अशोक नगर स्थित उनके समाधि स्थल पर कांग्रेसजनों ने पुष्पांजलि अर्पित की। शक्ता वत के पुत्रद्वय भीण्डर नगरपालिका अध्यक्ष देवेन्द्रसिंह शक्तावत व संसदीय सचिव गजेन्द्र सिंह शक्तावत की अगुवाई में कांग्रेसजनों ने उनके बताये रास्ते पर चलते हुए पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने का संकल्प किया।

देहात प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली ने बताया कि इस दौरान देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष लालसिह झाला, जिला प्रमुख मधु मेहता, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत, पूर्व जिला प्रमुख केवलचन्द लबाना, पूर्व जिलाध्यक्ष रामचन्द्र मेनारिया, उपजिला प्रमुख श्यामलाल चौधरी, वरिष्ठ नेता किशन त्रिवेदी, कमलसिंह चौधरी, इंटक प्रदेशाध्यक्ष जगदीशराज श्रीमाली, प्रतिपक्ष नेता नगर निगम दिनेश श्रीमाली, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया सहित सैकडो़ं कांग्रेसजन मौजूद थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *