Header Banner

कोप भवन छोड़कर लौटे देहात जिलाध्यक्ष

BY — November 14, 2013

शहर कांग्रेस चुनाव कार्यालय का उदघाटन

congressUdaipur. उदयपुर शहर विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रबल दावेदार देहात जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला नामांकन प्रक्रिया में कहीं नजर नहीं आने के बाद आज कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश श्रीमाली के चुनाव कार्यालय के उदघाटन कार्यक्रम में दिखे। उदघाटन शहर जिलाध्यक्ष नीलिमा सुखाडि़या ने किया।

शहर कांग्रेस प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख ने बताया कि वक्ताओं ने प्रदेश की गहलोत सरकार ने आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने के साथ साथ अनेक महत्वाकांक्षी योजनाओं और कार्यक्रमों के जरिये राजस्थान के समग्र विकास और जन-कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करने की बात कही। इन्होंने कहा कि विकास के आधार पर प्रदेश में पुनः कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। सभा को देहात कांग्रेस अध्यक्ष लालसिंह झाला, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, रामचन्द्र मेनारिया, गोपाल शर्मा, सुरेश श्रीमाली, के. के. शर्मा, शराफत खान ने संबोधित किया। इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश श्रीमाली ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ झीणीरेत चौक, बापू बाजार, देहलीगेट, अश्विनी बाजार में मतदाताओं से जनसम्पर्क किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply