बागियों से परेशान प्रत्याशी

BY — November 18, 2013

ग्रामीण में मीणा व वल्लभनगर में भींडर

181108Udaipur. उदयपुर ग्रामीण विधानसभा सीट से कांग्रेस के बागी देवेन्द्र् मीणा ने नामांकन वापस नहीं लेकर चल रहे कथित परिवारवाद को भेदने की ठान ही ली है। सोमवार को किसान भवन के सामने रेती स्टैथण्डा पर चुनाव कार्यालय का उदघाटन भी किया तथा पहुंचे समर्थकों व आदिवासियों की सभा को संबोधित भी किया।

181109181110उल्लेखनीय है कि देवेन्द्र मीणा ने उदयपुर ग्रामीण विधानसभा सीट से कांग्रेस का टिकट मांगा था लेकिन पार्टी ने विधायक सज्ज्न कटारा पर विश्वास जताया और उन्हें ही प्रत्याशी बनाया। इसके विरोध में सेवादल अध्यक्ष दयालाल चौधरी, विष्णुा पटेल, मदन पंडित आदि कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मीणा ने ताल ठोक दी और निर्दलीय नामांकन भर दिया। सोमवार को हुई चुनावी सभा में उनके समर्थन में पर्चे भी बांटे गए।
181111उधर वल्लभनगर में भाजपा के बागी रणधीरसिंह भींडर का प्रचार भी जोरों पर हैं। कद्दावर नेता हरिसिंह चौहान समर्थकों के साथ भींडर के प्रचार में लगे हैं। भाजपा प्रत्याशी गणपत मेनारिया के साथ सरस डेयरी अध्यक्ष गीता पटेल जोर-शोर से लगी हुई हैं। आज उन्होंने पूरियाखेड़ी आदि की ओर जनसंपर्क किया। मावली में भाजपा प्रत्याेशी दलीचंद डांगी ने रख्यावल, पलाना कलां, पलाना खुर्द में जनसंपर्क किया और समर्थन की अपील की। चारभुजा मंदिर के बाहर हुई सभा में डांगी का सम्मा न भी किया गया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *