गिरिजा ने किया श्रीमाली के साथ संपर्क

BY — November 22, 2013

221105Udaipur. शहर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्या शी दिनेश श्रीमाली के समर्थन में बड़े नेताओं में केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्या‍स शुक्रवार सुबह 9 बजे जगदीश चौक पहुंची। जहां जगदीश मंदिर में दर्शन के बाद उन्होंने श्रीमाली के साथ जनसंपर्क कर विजयी बनाने का आह्वान किया।

कांग्र्रेस प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख ने बताया कि जनसम्पर्क जगदीश चौक से शुरू होकर घंटाघर, मालदास स्ट्रीट, बोहरवाड़ी, सुथारवाडा, गांछी मोहल्ला, धानमण्डी से होते हुए देहलीगेट पर खत्मघ हुआ। इस दौरान लोगों ने डॉ. व्यास और प्रत्याशी दिनेश श्रीमाली का माला पहनाकर स्वागत किया। डॉ. व्यास ने मतदाताओं से श्रीमाली को विजय बनाने की अपिल की। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष नीलिमा सुखाडिया, गोपाल शर्मा, त्रिलोक पूर्बिया, शराफत खान, जसवंत सिंह टांक, भरत आमेटा, शंकर भाटिया, राजेश जैन, चंदा सुहालका, नजमा मेवाफरोश, प्रविण पुरोहित, मुजीब सिद्धिकी, गोपाल नागर, दिलीप सुखाडिया, दीपक सुखाडिया सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *