Header Banner

कांग्रेस स्टार प्रचारक आज उदयपुर जिले में

BY — November 26, 2013

दो सभाओं को करेंगे सम्बोधित

congressUdaipur. कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं चुनाव प्रचार समिति अभियान के अध्यक्ष डॉ. सी. पी. जोशी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य वैभव गहलोत, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव मिर्जा इरशाद बेग, राष्ट्रीय सचिव पराज दमामी कल बुधवार को उदयपुर जिले में दो विधानसभा क्षेत्रो में सभाओं को सम्बोधित करेंगे।

प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली ने बताया कि हेलीकॉप्टर से ये सभी स्टार प्रचारक सुबह 10 बजे गोगुन्दा विधानसभा क्षेत्र के मालवा का चौरा में विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे। जनसभा में देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला एवं गोगुन्दा से कांग्रेस प्रत्याशी मांगीलाल गरासिया भी सम्बोधित करेंगे।
इस सभा के बाद ये नेता खेरवाडा विधानसभा क्षेत्र के सरेरा के समीप तीन पत्ती चौराहा पर सभा का सम्बोधित करेगे। जहां सांसद रघुवीरसिंह मीणा तथा खेरवाडा के प्रत्याशी डॉ. दयाराम परमार भी सभा को सम्बोधित करेगे। बाद में ये नेता कुशलगढ एवं धरियावद में सभायें लेगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply