Header Banner

आग से घास जली, बछड़ों को बचाया

BY — November 27, 2013

271110फतहनगर. पालिका क्षेत्र की महेश कॉलोनी के समीप वड़ला वाला कुआ क्षेत्र में मंगलवार की शाम एक मकान के बाहर आग लगने से घास जल कर राख हो गई। शाम करीब चार बजे गिरधारीलाल पिता नाना भील के मकान के अहाते में अचानक आग की लपटें उठनी शुरू हो गई।

आग की लपटें देखकर आस पास के लोग दौड़े। बिजली बंद होने से पानी की व्यवस्था नहीं हो पाई। इस पर महिलाएं अपने घरों से पानी की मटकियां लेकर आग बुझाने जुट गई। बाद में क्षेत्रवासी सम्पत डगवाल ने जद्दोजहद कर बिजली की आपूर्ति शुरू करवाई तथा अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। घास के पास ही टापरे में गाय के दो बछड़े भी बंधे थे जिन्हें भी लोगों ने बचा लिया। अज्ञात कारणों से लगी आग में करीब 1500 रूपए की घास जल गई जबकि समय पर काबू पा लेने से आस पास के घरों को नुकसान होने से बचा लिया गया। इस मामले की थाने में प्राथमिकी भी दर्ज करवाई गई है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply