Header Banner

युवा ललकार रैली आज, आएंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर

BY — November 27, 2013

271106Udaipur. भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर जिला उदयपुर द्वारा 28 नवम्बर को प्रातः 11 बजे टाउन हॉल से पैदल रैली के रूप में युवा ललकार रैली निकाली जायेगी। रैली को पूर्व गृहमंत्री गुलाबचन्द कटारिया एवं भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष डी. डी. कुमावत झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे।

भाजयुमो शहर जिलाध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री ने बताया कि शास्त्री ने बताया कि रैली की तैयारी हेतु चर्चा बैठक आयोजित की गई जिसमें आठों मण्डलों को पृथक-पृथक जिम्मेदारियां दे दी गई। श्री शास्त्री ने बताया कि रैली टाउन हॉल से प्रारम्भ होकर बापू बाजार, सूरजपोल चौराहा, मार्शल चौराहा, सिंधी बाजार, मोचीवाड़ा, भड़भूजा घाटी, मण्डी की नाल, देहलीगेट से बैंक तिराहें पर सभा के रूप में तब्दील होगी।
भाजयुमो जिला महामंत्री नरेश वैष्णव ने बताया कि बैठक मे कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने मण्डलो की संख्या बताई एवं अपने-अपने क्षेत्रों से रैली के रूप में टाउनहॉल पहुंचेंगे। रैली संयोजक लवदेव बागडी़ ने बताया कि रैली के प्रति युवाओं में खासा उत्साह है। रैली में कांगेस की विफलताओं को तख्तियों के माध्यम से जनता को अवगत कराया जाएगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply