प्रश्‍नोत्तरी से नजदीक से जाना रोटरी को

BY — January 10, 2014

14 को अंतरराष्ट्रीय डांस कार्यक्रम, अमेरिका डांस ग्रुप देगा प्रस्तुति

100107उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर द्वारा रोटरी बजाज भवन में कल रोटरी अवेयरनेस  मन्थ के तहत रोटरी इन्फोर्मेशन कोन्टेस्ट आयोजित किया गया। जिसमें रोटरी सदस्यों ने रोटरी के बारें में नवीनतम जानकारियां प्राप्त की।

क्लब अध्यक्ष बी. एल. मेहता ने बताया कि कोन्टेन्स्ट के चेयरमेन परमेश्वर धर्मावत ने वरिष्ठ सदस्य के. पी. गुप्ता के सहयोग से आयोजित इस प्रतियोगिता में नवीन जानकारियों का समावेश किया। जिससे सदस्य लाभान्वित हुए। प्रतियोगिता में प्रथम पुरूस्कार मनमोहनराज सिंघवी, द्वितीय ओ.पी.सहलोत तथा तृतीय पुरूस्कार तेजसिंह मोदी ने प्राप्त किया। बैठक में पूर्व प्रान्तपाल डॅा. यशवन्तसिंह कोठारी ने नये सदस्य भूपेन्द्र श्रीमाली को शपथ दिलाकर रोटरी में शामिल किया। श्रीमाली को अध्यक्ष निर्वाचित डॅा. बी.एल.सिरोया ने रोटरी पिन तो अध्यक्ष मनोनीत गजेन्द्र जोधावत ने रोटरी साहित्य प्रदान किया।
क्लब सचिव सुरेन्द्र जैन ने सचिवीय जानकारी देते हुए बताया कि 14 जनवरी मंगलवार को रोटरी बजाज भवन में अन्तर्राष्ट्रीय नृत्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें अमेरीका के डांस ग्रुप के साथ भारतीय डांस ग्रुप भी अपनी प्रस्तुति देगा। 19 जनवरी को सेवा भारती में क्लब द्वारा ह्दय रोग शिविर आयोजित किया जाएगा। गजेन्द्र जोधावत ने बताया कि जैसलमेर में आयोजित होने वाली रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3052 की प्रथम डिस्ट्रिक्ट कॅान्फ्रेन्स में भाग लेने के लिए उदयपुर से रोटरी सदस्यों का एक दल 23 जनवरी को संाय 4 बजे रवाना होगा। बैठक में महादेव दमानी, साधना मेहता, डॅा. बी.एल.सिरोया ने चुटुकले सुनाकर सभी को गुदगुदाया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *