पालीवाल ने जीता रजत, इंदिरा ने स्वर्ण

BY — January 14, 2014

राष्ट्रीय जूनियर व मास्टर पावरलिफ्टिंग स्पर्धा

140102उदयपुर। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में हुई राष्ट्रीय जूनियर एवं मास्टर पावर लिफ्टिंग स्पर्धा में राजस्थान टीम के कप्तान एवं उदयपुर के अर्जुन पालीवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त किया। वहीं इंदिरा भंडारी ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

राजस्थाान पावर लिफ्टिंग संघ के सचिव विनोद साहू ने बताया कि पालीवाल ने 105 किलो भारवर्ग में कुल 557.5 किलो वजन उठाया। राष्ट्री य स्तार पर उनका यह पहला पदक है। उनके गांव कविता में खुशी की लहर दौड़ गई। उधर इंदिरा भंडारी ने 72 किलो भारवर्ग में कुल 287.5 किलो वजन उठाकर स्व र्ण पदक प्राप्तर किया। जूनियर में जयपुर के पवन कुमावत ने रजत एवं कोटा के अजय धामेजा ने कांस्य  पदक प्राप्ता किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *