Header Banner

झलकी विभिन्न देशों की ग्रामीण व शहरी संस्कृति

BY — January 14, 2014

अंतरराष्ट्रीय नृत्य व संगीत कार्यक्रम में झूमे दर्शक

140123उदयपुर। शक्ति केरावन प्रोजेक्ट के तहत रोटरी क्लब उदयपुर, द वेनावर केरावन तथा उदयपुर शक्ति वर्क्सि के तत्वावधान में रोटरी बजाज भवन में अंतरराष्ट्रीय नृत्य एवं संगीत का धडक़नों को थमा देने वाला कार्यक्रम किया गया। इसमें अमेरिका के वेनावर केरावन तथा उदयपुर शक्ति ग्रुप के सदस्यों ने नृत्य व संगीत की प्रस्तुति देकर माहौल में समां बांध दिया। कार्यक्रम में विभिन्न देशों के डांसर्स एवं म्यूजिशियन ने एकत्रित होकर यहां प्रस्तुति दी।

140124कार्यक्रम की शुरूआत 1925 में रूथ सेन्ट डेनिस द्वारा कोरियोग्राफ किये गये बकावली नॉच डांस को लिविया वेनावर की शानदार प्रस्तुति से हुई। तत्पश्चात् द वेनावर केरावन के संगीत पर भारतीय शक्ति ग्लोबल डांसर्स ने ब्राजील के मकूलेले नृत्य की संगीतमय प्रस्तुति देकर तालियो की दाद लूटी। इसी ग्रुप ने बिल वेनावर, जोयल हन्ना, मिरान्डा टेन ब्रोके तथा लिविया वेनावर के संगीत पर बल्गारिया के कोपानिस्टा तथा यमन व इजरायल के डांस इविनिंग ऑफ रोज़ गीत पर नृत्य की प्रस्तुति, बिल वेनावर के संगीत पर इजरायल के निगन अतिक, तथा अमेरीका के बिक एप्प्ल स्वींग डांस पर मधु सरीन शक्ति ग्लोबल डांसर्स ग्रुप ने, पूर्वी शक्ति ग्लोबल डांसर्स ने अमेरिका के साल्टी डोग राग तथा ब्राजील के साम्बा डांस पर, वेनावर, केरावन ग्रुप ने फिलिपिन्स सालिप भरत वर्मा के हार्टबिट्स ने बॉलीवुड के हिप होप डांस, भरत एवं सदस्येां ने दक्षिणी अफ्रिका गुम्भूत डांस, जोयल हेना ने आयरलैंड के आईरिश ड्रम एण्ड डांस, द वेनावर केरावन ग्रुप ने हंगामान्स रीयल डांस, शक्ति ग्लोबल डांसर्स ने ब्रेक द चेन डांस पर ‘आईराईज माई आर्म्स  टू द स्काई.., लिविया व बिल केनावर के संगीत पर पूरी टीम ने मे द पीस प्रीवेल आन अर्थ डांस पर शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वेनवर केरावन ग्रुप के संस्थापक निदेशक बिल व लिविया वेनावर जोयल हेना ने ड्रम, बेन्जो, ढोलक सहित अनेक म्यूजिक सिस्टम पर फॉक संगीत के जरिये विभिन्न देशों कला एवं संस्कृति से परिचय कराया।
140125शक्ति ग्लोबल डांसर्स की रीटा दीक्षित कुबिएक ने बताया कि शक्ति केरावन एक प्रोजेक्ट है जिसके जरिये यह संस्था भारत से विलुप्त होती जा रही संगीत की कला एवं संस्कति को बचाने के लिए विद्यलय व कॉलेज स्तर पर विद्यार्थियों को संगीत एंव नृत्य की शिक्षा दे रही है। वेनावर केरावन अमेरिका का डांस ग्रुप है जिसमें विभिन्न देशों के संगीतप्रेमी एकत्रित होकर अपने-अपने देश की कला एंव संस्कृति का नृत्य एंव गीत के माध्यम से परिचय करा रहे है। कार्यक्रम के संयोजक डी. पी. धाकड़ थे। कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष बी. एल. मेहता, सचिव सुरेन्द्र कुमार जैन, भार्गव मिस्त्री, चित्रकार शैल चोयल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply