शिक्षा में गुणवत्ता के लिए कम्‍प्‍यूटर को जानें विद्यार्थी : आशुतोष

BY — January 22, 2014

क्विज बेस लर्निंग कार्यक्रम का शुभारंभ

220107उदयपुर। जिला कलक्टर आशुतोष ए.टी. पेडणेकर ने तकनीकी प्रतिद्वंद्विता के दौर में शिक्षा के क्षेत्र में कम्प्यूटर के उपयोग को बढा़वा देते हुए विद्यार्थियों को निपुण बनाने की महती आवश्यकता जतायी। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में कम्प्यूटर का प्रचलन बढ़ रहा है। ऐसे में कम्प्यूटर आधारित शिक्षण प्रणाली हमें तकनीकी श्रेष्ठता की ओर ले जायेगी।

जिले में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चयनित 12 विद्यालयों में क्विज आधारित शिक्षण व्यवस्था ‘‘प्रोजेक्ट उत्कर्ष‘‘ के क्विज बेस लर्निंग कार्यक्रम के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने शिक्षकों द्वारा तैयार क्विज आधारित अध्ययन प्रणाली की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह विद्यार्थियों में जहॉ प$ढाई के प्रति रुचि जगायेगी वहीं हर व्यक्ति के बौद्घिक स्तर को परखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी। उन्होंने कहा कि गणित, भौतिकी, रसायन, जैविकी आदि महत्वपूर्ण विषयों पर आधारित इन प्रश्नों को जब ऑनलाइन कर दिया जायेगा तो देश व विश्वस्तर पर विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा। शुभारंभ समारोह में छात्र-छात्राओं को क्विज बेस्ट लर्निंग सिस्टम की प्रोजेक्टर के माध्यम से  प्रायोगिकी जानकारी दी गई जिसे विद्यार्थियों ने ब$डे उत्साह के साथ देखा। विद्यार्थियों को इस अभिनव कदम को उनके भविष्य के लिए बेहतर कदम बताया और कहा कि उनके शैक्षणिक सुधार के लिए कम्प्यूटर संसाधनों का बेहतरीन इस्तेमाल करेंगे।
220108समारोह को उपनिदेशक (प्रा.शि.) जगदीश चन्द्र, जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा चौहान, भरत मेहता, पूर्व निदेशक (एसआईईआरटी), शरतचन्द्र पुरोहित सहित अन्य अतिथियों ने भी संबोधित करते हुए छात्र-छात्राओं को आधुनिक शिक्षा प्रणाली का पूरा-पूरा लाभ उठाने की बात कही। क्विज बेस्ट लर्निंग सिस्टम का डाटा बेस तैयार करने वाले ‘‘मोइनी फाउन्डेशन‘‘ के निदेशक विजय व्यास ने बताया कि इस प्रणाली से छात्रों में बेहतरीन ढंग से यीखने की क्षमता विकसित होगी। इसमें केबीसी व फ्लिप कार्ड की तर्ज पर प्रश्न होंगे जिसमें हर बौद्घिक स्तर के विद्यार्थियों को स्वयं सीखने की व्यवस्था है। इसमें शिक्षण मित्र एनसीईआरटी कर पाठ्य पुस्तको की कक्षा 9 के विषयों पर आधारित प्रश्न तैयार किये गये हैं। इस प्रोजेक्ट को जिला कलक्टर आशुतोष पेडणेकर की विशेष पहल पर उदयपुर जिले के 12 ब्लॉक्स के एक-एक विद्यालय का चयन कर लागू किया गया है। जिला कलक्टर ने कम्प्यूटर सीडी का विमोचन कर क्विज बेस्ट लर्निंग सिस्टम का विधिवत शुभारंभ किया गया। जिला कलक्टर ने गुरु गोविन्द सिंह सीनियर सेकेण्डरी स्कूल मे स्थापित कम्प्यूटर लेब का भी अवलोकन करते हुए उसके उपयोग बाबत जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि इसका विद्यार्थियों को प्रशिक्षण के लिए पर्याप्त उपयोग हो।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *