‘लोकतंत्र निर्माण में योगदान दें युवा’

BY — February 2, 2014

महाकाली सेना का परिचय सम्मेलन

0200203उदयपुर। अच्छे लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं को अपना पूरा योगदान देना चाहिए। युवाओं की भागीदारी से ही लोकतंत्र का निर्माण हो रहा है। किसी के सुख से ज्या दा दुख में उसका साथ देना चाहिए।

ये विचार लखारा चौक स्थित जैन अग्रवाल बाल मंदिर में महाकाली सेना के परिचय सम्मेलन में उभरकर आए। वक्ताखओं ने कहा कि आज देश को सामाजिक संगठनों की जरूरत है जो एक-दूसरे के सुख-दुःख में काम आ सके और भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने में अपना पूर्ण योगदान दें।
0200204संस्थापक लक्ष्मणसिंह झाला ने कहा कि महाकाली सेना एक सामाजिक संगठन है और हमारा उद्देश्य समाज सेवा है। हमें सामाजिक कार्य अधिक से अधिक करते हुए इस इस संगठन को आगे बढ़ाना है। महाकाली सेना जिलाध्यक्ष चेतन सोनी ने बताया कि सम्मेलन में अतिथियों के रूप में भाजपा के प्रमोद सामर, भगवती देवी झाला, पारस सिंघवी, गजपालसिंह राठौड़ आदि शामिल हुए। सेना के जिला संगठन प्रमुख राकेश शर्मा ने बताया कि आरंभ में अतिथियों ने महाकाली की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन किया। उसके बाद जिलाध्यक्ष चेतन सोनी ने महाकाली सेना उदयपुर की रूपरेखा प्रस्तुत की। संचालन जिला सचिव विजय सेन ने किया। आभार संगठन प्रमुख राकेश शर्मा ने जताया। सम्मेलन में भैरूसिंह राणावत, राजेन्द्र कुमार वर्मा, राजकुमार सालवी, जिला सहसचिव हेमराज रावत, दिलीप सिंह चौहान, तरूण भाणावत सहित करीब 300 कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *