Header Banner

हर्ले डेविडसन की रैली लेकसिटी में 8 को

BY — March 4, 2014

040311उदयपुर। बाइकर्स के लिए एक खुशखबरी है। बाइक्स में थोड़ी बहुत भी समझ रखने वाले युवाओं के लिए झीलों की नगरी में 8 मार्च को हर्ले डेविडसन की रैली निकाली जाएगी। कंपनी का लक्ष्य हर वर्ग तक पहुंच बनाना है। इसी कारण सबसे सस्ती बाइक (डेविडसन स्ट्रीट 750) लांच की है।

अमेरिकन कंपनी हर्ले डेविडसन की ओर से थर्ड वेस्टर्न एचओजी (हर्ले ऑनर्स ग्रुप) राइड रैली का आयोजन किया जाएगा। बताया गया कि रैली में करीब 350 से अधिक लग्जरी बाइक शामिल होंगी। देश भर में यह तीसरी रैली होगी। इससे पहले गोवा में इंडिया बाइक वीक के दौरान एक रैली निकाली जा चुकी है। ऐसी रैलियों में एचओजी को बाइक सहित बुलाया जाता है। सबसे सस्ती बाइक डेविडसन स्ट्रीीट 750 की कीमत 4.1 लाख रुपए रखी गई है।  इसे 30 हजार रुपए के साथ बु‍क किया जा रहा है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply