संगोष्ठी, प्रदर्शनी व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मचेगी धूम

BY — March 11, 2014

केन्द्र सरकार के वित्‍तीय सहयोग से ‘विश्व जीवंत विरासत महोत्सव’ 13 से

110306उदयपुर। केन्द्रीय कला एवं सांस्कृतिक मंत्रालय की वित्तीय सहायता से महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन एवं यूनेस्को नई दिल्ली के तत्वावधान में गुरुवार से सिटी पैलेस में चार दिवसीय विश्व जीवंत विरासत महोत्सव-2014 होगा। इसमें संगोष्ठी, फोटो प्रदर्शनी, पारंपरिक कला प्रदर्शनी, मूर्तशिल्प दीर्घा के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

विश्व जीवंत विरासत महोत्सव 2014 की संयोजक वृंदा राजे सिंह ने बताया कि 13 मार्च को सुबह 10 बजे सिटी पैलेस के सभा शिरोमणि के दरीखाना में रंग उत्सव का आयोजन होगा। इसमें लोक कलाओं को डिजिटल डेमिनेशन से प्रस्तुत किया जाएगा। यहां पर तीन दिन तक चलने वाली कार्यशाला का उद्घाटन भारत में फ्रांस राजदूत फ्रेंकोइज रीचर होंगे। जनाना महल की कला दीर्घा में स्ट्रॉसबर्ग के जाने-माने फोटोग्राफर अल्बर्ट हूबर द्वारा उदयपुर शहर के विभिन्न आयामों पर खिंची गई तस्वीरें एवं स्थानीय फोटोग्राफर अनुराधा सरूप द्वारा स्ट्रासबर्ग में खिंची गई चित्रों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
संगोष्ठी : 13 मार्च को सुबह 11.30 बजे फतहप्रकाश पैलेस कन्वेंशन सेंटर के सभागार कांफ्रेंस हॉल में लिविंग हेरिटेज पर तीन दिवसीय विश्व स्तरीय संगोष्ठी होगी। संगोष्ठी में यूनेस्को, नई दिल्ली की मोय छिबा, डी. के. इंटरनेशनल फाउण्डेशन के वरिष्ठ सलाहकार प्रो. विनयशील गौतम जीवंत विरासत के पहलुओं पर जानकारी देंगे। 15 मार्च को सुबह 10 बजे होने वाली संगोष्ठी में समस्त विशेषज्ञ सिटी पैलेस एवं आसपास भ्रमण करेंगे तथा सुबह 10 बजे से संगोष्ठी में निष्कर्ष शोध-पत्र तैयार करेंगे।
मूर्त शिल्प दीर्घा: 14 मार्च को जनाना महल में मूर्ति शिल्प दीर्घा का आयोजन किया जाएगा। इस दीर्घा का उद्घाटन भारत में आस्ट्रिया के राजदूत बनार्ड व्रेब्ज़ करेंगे।
होगा राग-रागिनियों का मिलन : 13 मार्च शाम 7 बजे जनाना महल में ग्वालियर घराने की कलाकार मंजूषा पाटिल कुलकर्णी भारतीय शास्त्रीय गायन प्रस्तुत करेगी। 14 मार्च को जनाना महल में संगीतकार मनीषा अग्रवाल, राजस्थानी एवं हिन्दी गाने प्रस्तुत करेगी। इसी शाम 8 बजे भारतीय लोक कला में माहिर मालिनी अवस्थी अपने साथ सात नर्तकों व सात संगीतकारों के साथ प्रस्तुति देगी। 15 मार्च को ओडिशा डांस एकेडमी के कलाकार सिटी पैलेस के खुश महल में अपनी प्रस्तुति देंगे। 16 मार्च को खुश महल में प्रात: 5 बजे नाथद्वारा घराने के यशोनंदन पखावज पर प्रस्तुति देंगे। सुबह 6.30 बजे समर्थ जानवे अपनी स्वर लहरियां बिखेरेंगे।
होलिका दीपन : वृंदा सिंह ने बताया कि चार दिवसीय विश्व जीवंत विरासत महोत्सव का समापन 16 मार्च रविवार शाम सिटी पैलेस के माणक चौक में होलिका दीपन महोत्सव पारंपरिक तरीके से मनाया जाएगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply