देखादेखी किया अतिक्रमण और पहुंच गया निगम तोड़ने

BY — March 12, 2014

120313उदयपुर। नगर निगम की लापरवाही और ढिलाई का आलम यह कि पड़ोसी ने सड़क पर अतिक्रमण कर रखा था। काफी समय तक कोई कार्रवाई नहीं होने पर पड़ोसी ने भी सड़क पर गड्ढे खुदवा दिए और पिलर डालने की तैयारी में था लेकिन निगम का दस्ते  ने पहुंच गड्ढे भरवा दिए और चेतावनी भी दी।

जानकारी के अनुसार नाड़ा खाड़ा क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पार्किंग स्थल के पास अवैध दीवार बनाकर चैनल गेट लगा रखे थे। काफी समय से कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण पड़ोसी के मन में भी लालच आया और उसने भी सड़क पर गड्ढे खुदवा दिए और पिलर डालने की तैयारी में था। उधर बुधवार को निगम का दस्ताप पहुंचा और जेसीबी की मदद से सारे गड्ढे भरवाए। मकान मालिक ने अवैध लगे टीन शेड खुद ही हटाने का आश्वा सन दिया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *