Header Banner

पर्यटन विकास के लिए उपयोगी साबित होगा हॉर्स शो : आशुतोष

BY — April 4, 2014

मेवाड़ महोत्सव 2014

040420उदयपुर। मारवाडी़ नस्ल के अश्वों के संरक्षण, संवर्धन व विकास को लेकर जिला कलक्टर आशुतोष एटी पेंडणेकर की पहल पर मेवाड़ महोत्सव कार्यक्रमों के तहत उदयपुर में पहली बार आयोजित हॉर्स शो ने जहां शहरवासियों को खासा आकर्षित किया वहीं आयोजन पर्यटन विकास में भी उपयोगी साबित होगा। इसी तरह पहली बार मेवाड़ महोत्‍सव के तहत काइट शो भी आकर्षण का केन्‍द्र रहा।

040421040424040423जिला कलक्टर आशुतोष पेडणेकर ने कहा कि जिला प्रशासन एवं पशुपालन विभाग के साझे प्रयासों से आयोजित अनूठे आयोजन से अश्व प्रेमियों, अश्व मालिकों एवं शहरवासियों के मन में उत्साह है। पशुपालन विभाग के सहायक निदेशक डॉ.सुरेन्द्र छंगाणी ने बताया कि इस हॉर्स शो में मारवाडी़, नुकरा एवं विविध प्रजाति के करीब 120 घोडे़-घोडि़यां भाग ले रही हैं। उदयपुर सहित विजयनगर, गोगुन्दा, सावा (चितौड़गढ़) आदि क्षेत्रों के अश्वपालक लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि अश्व नृत्य, अश्व सजावट, अश्व करतब जैसी प्रतियोगिताएं भी हुईं। काइट शो के तहत अब्‍दुल कादिर ने विविध पतंगे उड़ाकर लोगों का मनोरंजन किया।

040425040422

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply