Header Banner

सटरडे सरप्राईज रहेगा मनोरंजन से भरपूर

BY — April 4, 2014

सेलिब्रेशन मॉल में शॉपिंग के साथ मनोरंजन

040419उदयपुर। शहरवासियों के लिए भुवाणा स्थित द सेलिब्रेशन मॉल में सटरडे सरप्राइज़ में शनिवार का दिन मस्ती से भरपूर रहेगा, जहाँ शॉपिंग के साथ मनोरंजन का पूरा प्रबन्ध किया गया है।

मॉल के प्रबन्धक ने बताया कि इस बार साप्ताहिक सटर-डे सरप्राइज के तहत मॉल स्थित हैंडीक्राफ्ट बाजार के तत्वावधान में आयोजन होगा। मॉल में आने वाले आगन्तुकों एवं ग्राहकों को मनोरंजन एवं मौज-मस्ती का अवसर मिलेगा एवं होने वाली विभिन्न रोचक प्रतियोगिताओं में बच्चों, महिलाओं और पुरुष प्रतिभागी विजेताओं को पुरस्कार भी दिए जाएंगे। सटरडे सरप्राइज कार्यक्रम सेलिब्रेशन मॉल का एक विशेष मनोरंजक कार्यक्रम है जो यहां आने वाले प्रत्येक आगन्तुक एवं ग्राहक को शॉपिंग एवं मनोरंजन के साथ-साथ रोचक प्रतियोगिताओं में भाग लेकर पुरस्कार जीतने का अवसर प्रदान करता है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply