Header Banner

महिलाओं ने जाने रोजगार संसाधन

BY — May 17, 2014

170507उदयपुर। मानसी भक्ति मण्डल के तत्वावधान में स्टार यूनियन आई लाइफ इंश्योरेंस द्वारा होटल विष्णुप्रिया में महिला स्वावलम्बन पर रोजगार संसाधन एवं बॉडी चेकअप कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें महिलाओं को स्वावलम्बन पर विस्तृत जानकारी दी गई। महिलाओं के शरीर की विभिन्न मशीनों द्वारा जांच की गई।

मण्डल अध्यक्ष रश्मि पगारिया ने बताया कि कार्यशाला में महिलाओं में व्याप्त फैट ओवरवेट को कम करने हेतु तरुण ने जानकारी दी व मशीनों से जांचें की। मण्डल की मंत्री उषा चव्हाण ने बताया कि दी बैंक आफ इण्डिया के स्टार यूनियन आई चि लाइफ इंश्योरेंस के शाखा प्रबंधक कृष्णकांत गौतम एवं कामिनी कोठारी द्वारा महिलाओं को उपयुक्त जानकारी दी गई। संचालन व आभार लता कर्णावट ने दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply