Header Banner

गणेशसिंह अध्यक्ष, भंवरसिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष

BY — May 18, 2014

रावत-राजपूत समाज सभा उदयपुर के द्विवार्षिक चुनाव

180502उदयपुर। रावत-राजपूत समाज सभा के द्विवार्षिक चुनाव सर्वसम्मषति से रविवार को कालका माता रोड स्थित गांधीनगर में समाज के सभा भवन में हुए। इसमें गणेशसिंह चौहान (बग्गड़) अध्यक्ष और भंवरसिंह लखियावत (शिवपुर-थाना) को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया।

इसी प्रकार 8 जून को कंटालिया (पाली) में होने वाले राजस्थान रावत-राजपूत महासभा, ब्यावर के द्विवार्षिक चुनाव में भाग लेने हेतु पांच प्रतिनिधियों बाबूसिंह गहलोत (राजियावास), मोहनसिंह कर्णावत (बेरा-लवारिया), अर्जुनसिंह सुरावत (आडावाला), गोपालसिंह चौहान (बग्गड़) तथा किशनसिंह देवावत (कलालिया) का चयन किया गया। उक्त द्विवार्षिक चुनाव नारायणसिंह आपावत (दपाली), निर्वतमान अध्यक्ष एवं संयोजक लक्ष्मणसिंह खोखावत (छापली) और सचिव एवं सहसंयोजक गोपालसिंह चौहान के सान्निध्य में हुए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को निर्वतमान कार्यकारिणी द्वारा पुष्पहार भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply