वापस कैसे संचालित होगी भविष्य?

BY — May 19, 2014

अर्धनग्न अवस्था में निवेशकों ने किया प्रदर्शन

190511उदयपुर। भविष्य क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी के निवेशकों ने भारत एकता मंच के बैनर तले अर्धनग्न होकर सोमवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उनकी मांग थी कि सोसायटी के फरार निदेशक को गिरफ्तार किया जाए तथा उनका पैसा उन्हें वापस दिलाया जाए।

190513मंच के पदाधिकारियों सहित अन्य निवेशकों का कहना था कि पूर्व में भी ज्ञापन दिया गया लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। सोसायटी का एक निदेशक अब तक फरार है। जानकारों के अनुसार कुछ समय पूर्व उदयपुर से प्रकाशित होने वाले दैनिक समाचार पत्र में आम सूचना दी गई थी कि कुछ समय बाद भविष्य  क्रेडिट को ऑपरेटिव सोसायटी पुन: संचालित होगी। विश्वास बनाए रखें। इससे निवेशकों में भय है कि जब पदाधिकारी जेल में हैं तो संचालित कौन करेगा? और अगर संचालन होता है तो उनका पैसा उन्हें वापस दिलाया जाए।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *