Header Banner

रमजान के पहले जुम्मे की नमाज अदा

BY — July 4, 2014

040708उदयपुर। रहमतों और इबादतों के पाक माह रमजान के पहले जुम्मे की नमाज आज अदा की गई। शहर की मस्जिदों में इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। शुक्रवार को रमजान का चौथा रोजा रखा गया।

पलटन सहित अन्य मोहल्लों  की मस्जिदों की छतों पर टेंट लगाकर नमाजियों के नमाज पढ़ने की व्यवस्था  की गई। सामूहिक रूप से शहर, देश और दुनिया में अमन-ओ-अमान की दुआ मांगी गई। मेवाड़ में अच्छी  बारिश के लिए भी दुआएं की गई।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply