नवविवाहिता ने की आत्महत्या

BY — July 4, 2014

पति-पत्नी के बीच विवाद की आशंका

040710उदयपुर। शहर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने अपने किराए के मकान में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद के नतीजतन आत्महत्या की गई बताई जा रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कुसुम पत्नीै विजय मेनारिया निवासी आकोला हाल पानेरियों की मादड़ी किराए के कमरे में रह रही थी। उसकी शादी गत फरवरी में ही हुई थी। बीएड करने के कारण वचह पति व श्व सुर के साथ यहां रह रही थी। विवाहिता को उसके पति ने पीहर चलने के लिए तैयार होने को कहा। कुछ देर तक बाहर नहीं आने पर उसने आवाज लगाई। नहीं सुनने पर दरवाजे से झांक कर देखा तो चुन्नीर का फंदा लगाकर लटकती दिखाई दी। उसने दरवाजा तोड़कर फंदा खोला और तुरंत सेटेलाइट हॉस्पिटल ले गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थाने से जाब्ताप गया और शव को मोर्चरी में रखवाकर पीहर पक्ष को सूचित किया। कमरे की तलाशी में कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला। पीहर पक्ष भी पति–पत्नी  के बीच विवाद से इनकार कर रहा है। पीहर पक्ष ने बिना पोस्टलमार्टम शव की मांग की लेकिन शादी को कुछ माह ही होने के कारण पुलिस मेडिकल बोर्ड से पोस्ट मार्टम करवाएगी। बताया गया कि मृतका के पिता का आज जन्म दिन था। इसी कारण वह अपने पति के साथ गांव जाने वाली थी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *