Header Banner

लाखों के मोबाइल चोरी

BY — July 4, 2014

040711उदयपुर। सूरजपोल थाना क्षेत्र में एक मोबाइल शॉप से गत रात्रि लाखों की कीमत के करीब 50-60 मोबाइल चोर ले उड़े। शोरूम का शटर मोड़कर चोरी की गई।

जानकारी के अनुसार होटल शालीमार के पास स्थित लव नेस्ट  नामक मोबाइल शॉप है। चोरों ने इसका शटर मोड़कर अंदर प्रवेश किया और 50-60 मोबाइल चोरी कर ले गए। सभी मोबाइल महंगे वाले थे। चोरी गए मोबाइल की कीमत करीब 7 से 8 लाख रुपए बताई गई है। समाचार पत्र डालने वाले हॉकर ने सुबह अखबार डाला तो शटर मुड़ा हुआ देखकर उपर रहने वाले मकान मालिक को सूचना दी। फिर उन्हों ने दुकान मालिक को बुलाया। शोरूम मालिक तड़के यहां पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस जांच कर रही है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply