महंगाई, रेल-रोडवेज किराया वृद्धि पर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन 9 को

BY — July 5, 2014

050706उदयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर 9 जुलाई को कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि केन्द्र एवं राज्य सरकार की विफलताओं पर धरना, प्रदर्शन करेंगे।

जिला कांग्रेस प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली ने बताया कि उदयपुर देहात एवं शहर जिला कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में 9 जुलाई को कलेक्ट्रेट पर धरना, प्रदर्शन किया जायेगा। श्रीमाली ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा जनादेश के साथ विश्वासघात करते हुए रेल किराया, मालभाड़े में वृद्धि, आलू प्याज की बेलगाम कीमते, चीनी पर 15 प्रतिशत आयात शुल्क में वृद्धि, अन्य खाद्यान्नों में वृद्धि कर जमाखोरों को खुली छूट देते हुए महंगाई बढाई जा रही है। इससे आम जनता में रोष है। साथ ही राज्य सरकार द्वारा रोडवेज में 11 से 16 प्रतिशत तक किराया वृद्धि, दूध की दरों में वृद्धि के साथ ही अपराधों में वृद्धि से राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति चरमरा गई है। इन्ही बातों को लेकर देहात कांग्रेस एवं शहर कांग्र्रेस के तत्वावधान में धरना प्रदर्शन के पश्चात जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर महंगाई पर लगाम लगाने की मांग की जायेगी। धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को लेकर देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला प्रमुख पदाधिकारियों की अपने निवास पर रविवार को प्रातः 10 बजे बैठक लेकर रणनीति तैयार कर आवश्यक दिशा निर्देश देंगे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *