साइकल मैराथन का आयोजन

BY — July 26, 2014

260703उदयपुर। शहर में युवा संगठन हरावल साइकल इनिशिएटीव की ओर से रविवार को साइकल मैराथन का आयोजन किया जाएगा। मैराथन पैंतीस किलोमीटर की होगी। यह सुबह छह बजे  चेटक सर्कल स्थित सूचना केंद्र से शुरू होगी।

आयोजक मनीष कटारिया ने बताया कि बड़ी तालाब, बरडा़ गांव, ऊबेश्वरजी रोड, रामपुरा चौराहा, सज्जनगढ़ रोड होते हुए राजीव गांधी पार्क के सामने समाप्त होगी। मैराथन का आयोजन शहर के युवा वर्ग में साइकल को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है ताकि शहर म बढ़ती गाड़ियों का भार कम किया जा सके और उससे होने वाले वायु प्रदूषण को भी कम किया जा सके। यदि शहर मै साइकल का उपयोग बढ़ जाए तो गाड़ियों द्वारा पर्यावरण पर हो रहे दुष्प्रभावों को कम किया जा सकता है और हमारे ईकोसिस्टम को संतुलित रखा जा सकता है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *