Header Banner

फ्रेशर्स ने लिया रेन डांस का मजा

BY — August 6, 2014

सीएसएस की फ्रेशर पार्टी

060811उदयपुर। छात्र संघर्ष समिति (सीएसएस) की ओर से यूनिवर्सिटी रोड स्थित सांवलिया गार्डन पर छात्र-छात्राओं के लिए इस वर्ष भी फ्रेशर पार्टी हुई जिसमें खासी संख्या में छात्रों ने हिस्सा लिया।

रिमझिम बारिश के दौरान छात्र-छात्राओं ने रेन डांस का मजा लेते हुए पंजाबी, राजस्थानी व फिल्मी गीतों पर नृत्य का मजा लिया। सुबह 10.30 बजे से विभिन्न कॉलेजों से छात्रों का आना शुरू हुआ जो लगभग 11.15 बजे तक जारी रहा।

060810विभिन्न कॉलेजों के छात्रों ने भिन्न-भिन्न प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोहा, जिसमें लोक-नृत्य, वेस्टर्न डांस व मिमिक्री शामिल थे। कार्यक्रम के मध्य में नारी के सम्मान व रक्षा के लिए सभी छात्रों ने प्रतिज्ञा ली। छात्र नेता कुणाल कुमावत ने बताया कि सभी छात्रों ने कार्यक्रम के पश्चात् स्नेहभोज का आनन्द लिया। अन्त में मुख्य संयोजक छात्र संघर्ष समिति सूर्यप्रकाश सुहालका ने सभी छात्रों को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष अमित पालीवाल, पूर्व अध्यक्ष रवि शर्मा, दिलीप जोशी, दीपक शर्मा मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply