Header Banner

संविदा नर्सिंगकर्मियों ने किया प्रदर्शन

BY — August 11, 2014

छह माह से बकाया वेतन का मामला

110803उदयपुर। महाराणा भूपाल चिकित्सालय में कार्यरत संविदा नर्सिंग कर्मियों ने दो घंटे काम बंद रखकर विरोध प्रदर्शन किया और मैट्रन ऑफिस के बाहर प्रदर्शन कर नारेबाजी की।

जानकारी के अनुसार संविदा पर दो साल से अधिक समय से महाराणा भूपाल चिकित्सालय में काम कर रहे नर्सिंंगकर्मियों को छह माह से वेतन नहीं दिया गया जिसके विरोध में एमबी चिकित्सालय में कार्यरत दो सौ नर्सिंग कर्मियों ने हड़ताल कर दी और सुबह आठ से दो बजे तक काम का बहिष्कार कर मैट्रन ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया। संविदा नर्सिंगकर्मियों के संयोजक अब्दुल रशीद ने बताया कि अगर नर्सिंगकर्मियों को वेतन नहीं दिया गया तो बाकी के नर्सिंग में हमारे समर्थन में आ जाएंगे। रशीद ने बताया कि जब तक मांगें नहीं मानी जाती, हम सुबह आठ से साढ़े दस बजे तक विरोधस्वरूप काम का बहिष्कार किया जाएगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply